ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 22 January 2026

Jalandhar News: जालंधर के सीनियर पत्रकार की कार चोरी, थाने में शिकायत, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Jalandhar News: जालंधर के सीनियर पत्रकार की कार चोरी, थाने में शिकायत, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस एक तरफ जहां गैंगस्टरों और ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने में जुटी हुई है, वहीं शहर में चोरों ने आतंक मचा दिया है। ज्वैलरी शाप को निशाना बनाने वाले चोरों ने अब कार चोरी पर उतर आए हैं। शहर में एक वरिष्ठ पत्रकार की कार चोरी हो गई। जालंधर (Jalandhar) में पुलिस लाइन रोड (Police Line Road) पर होटल प्रेसीडैंट (Hotel President) के ठीक सामने ब्रेजा कार (Brezza Car) चोरी हो गई है। जालंधर (Jalandhar) के वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया क्लब के सैक्रेटरी नरिंदर गुप्ता (Narinder Gupta) की ब्रेजा कार नंबर PB-08-EY-0917 चोरी हो गई है। पत्रकार नरिंदर गुप्ता ने बताया कि वीरवार को दोपहर में किसी काम से गए थे। [caption id="attachment_47770" align="aligncenter" width="800"] Narinder Gupta Narinder Gupta[/caption]

आधे घंटे में कार चोरी

नरिंदर गुप्ता के मुताबिक उन्होंने अपनी ब्रेजा कार नंबर PB-08-EY-0917 को होटल प्रेसीडेंट के सामने पुलिस लाइन रोड पर खड़ी की थी। आधे घंटे बाद जब वे लौटकर आए तो, देखा उनकी कार नहीं है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से पता किया तो उनकी कार ट्रैफिक पुलिस ने नहीं उठाई थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। नरिंदर गुप्ता ने थाना नवी बरादारी पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी ब्रेजा कार दोपहर में चोरी हुई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच में जुट गई है।