Friday, 29 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: मुख्यमंत्री मान की ‘मेरी रसोई योजना’ से जरूरतमंद परिवारों को राहत, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बांटी राशन किटें
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “मेरी रसोई योजना” के तहत जरूरतमंद और पात्र परिवारों को लगातार रसोई सहायता एवं राशन किटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस जनकल्याणकारी योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सहायता सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और कोई भी पात्र परिवार इस लाभ से वंचित न रहे।
इसी कड़ी के तहत आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा वार्ड नंबर 70 में “मेरी रसोई योजना” अंतर्गत राशन किटों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए योजना की जानकारी साझा की और पंजाब सरकार की विभिन्न लोक भलाई योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। नितिन कोहली ने कहा कि उनका प्रयास है कि जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र परिवार तक सरकारी सहायता समय पर पहुंचे।