Sunday, 17 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में कार सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगवार की आशंका
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर शहर के छोटी बारादरी इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े कार सवार अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
बताया जा रहा है कि हमलावर एक कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने जालंधर
(Jalandhar)
में छोटी बारादरी के पास गाड़ी रोककर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गए और कई लोग तुरंत अपने घरों और दुकानों के अंदर छिप गए।