ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस MLA परगट सिंह का घर घेरा, जमकर हुई नारेबाजी, देखें VIDEO

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) में आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक एवं पूर्व सीएम आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) को लेकर सिख गुरुओं के अपमान का आरोप सामने आने के बाद पंजाब (Punjab) में सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर में जालंधर (Jalandhar) के इकबाल सिंह की शिकायत पर एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस विधायक परगट सिंह (MLA Pargat Singh), सुखपाल खैहरा (Sukhpal Khaira) सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

परगट सिंह के आवास का घेराव

वहीं आज आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह (MLA Pargat Singh) के जालंधर ( Jalandhar ) स्थित आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान परगट सिंह घर से बाहर आए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आप नेताओं के पास जाने से रोक लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान परगट सिंह (Pargat Singh) ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पूरी घटना वीडियो में मौजूद है। अगर वीडियो से कोई छेड़छाड़ हुई है तो वह भाजपा ने की है और यदि वीडियो में कोई आपत्तिजनक बयान है तो वह आप के नेताओं द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह सीएम भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) और डीजीपी (DGP Punjab) को पूछना चाहता हैं कि चार हो गए बेअदबी के इश्यू को आज तक एक इंच फाइल नहीं मिली। देश के बीच सिखों के खिलाफ किसानों के खिलाफ प्रॉपगैंडा किया गया और उन्हें नेगेटिव तरफ चलाया गया।

खुली बहस करने की चुनौती

इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि “घर पर आकर खुली डिबेट करें, मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेता पंजाब आकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यहीं रहना है और इसका जवाब भी यहीं देना पड़ेगा।