Tuesday, 24 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े झड़प, सुविधा केंद्र में पार्षद और एजेंट भिड़े
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के लंबा पिंड चौक स्थित सुविधा केंद्र में उस समय हंगामा मच गया, जब वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और केंद्र में कार्यरत एक एजेंट के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली बहस के रूप में शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Fight[/caption]
पार्षद और एजेंट के बीच चले लात-घूंसे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो अचानक हाथापाई में तब्दील हो गई। घटना के दौरान सुविधा केंद्र में मौजूद लोग घबरा गए और स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह विवाद पार्षद की एक आधिकारिक मोहर (स्टैंप) और उससे जुड़े पैसों के लेनदेन का परिणाम है। आरोप है कि पार्षद जगीर सिंह ने करीब तीन महीने पहले अपनी स्टैंप किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए दी थी, जिसके पीछे आर्थिक लेनदेन की बात सामने आ रही है। [caption id="attachment_73940" align="aligncenter" width="1200"]
Fight[/caption]