Friday, 15 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में पार्षद ने आर्कीटैक्ट के साथ मिलकर NRI से ठग लिए 3.10 लाख रुपए, नगर निगम को भी लगाया 'चूना'
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर के एक पार्षद ने नगर निगम के खजाने को ही मोटा चूना लगा दिया। नगर निगम के खजाने को तो चूना लगाया ही, एक एनआरआई को भी ठग लिया। बावजूद इसके उक्त एनआरआई की दुकानें नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच ने सील भी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के एक पार्षद का कारनामा सामने आया है। बस्तियात इलाके के एक पार्षद पर एक एनआरआई ने आरोप लगाया है कि फुटबाल चौक के पास दुकानें बनवाने के लिए उनसे 3.10 लाख रुपए लिए। एनआरआई के मुताबिक एक आर्कीटेक्ट को उक्त पार्षद ने 60 हजार रुपए फीस दिलवाई।