Monday, 04 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जिले के गांवों में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित करने का स्वागत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज वर्चुअल ढंग से समर्पित किए गए मॉडल पेंडू खेल मैदानों में 6 जिला जालंधर से संबंधित है।
आज जिले के 6 गांवों कालड़ा, नाहल, सांगोवाल, कांगना, मोरों और फोलड़ीवाल में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित किए गए। गांव नाहल में खेल मैदान समर्पित करते हुए हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) द्वारा पूरे सूबे के गांवों में आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल मैदान स्थापित किए जा रहे है।
[caption id="attachment_109514" align="aligncenter" width="1200"]
Dedication of Model Rural Sports Grounds in Six District Villages[/caption]
Dedication of Model Rural Sports Grounds in Six District Villages[/caption]