Tuesday, 28 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के लतीफपुरा में कब्जे वाली जमीन का किराया मांगने आए शख्स की पिटाई
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के माडल टाउन और जीटीबी नगर के बीच लतीफपुरा की जमीन पर कब्जे हटाने के दावे के बाद भी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट वहां से पूरी तरह से कब्जामुक्त नहीं कर सका है। कुछ लोग अस्थाई तौर पर वहां सड़क पर टैंट लगाकर अब भी बैठे हुए हैं। इनमें आज आपस में मारपीट भी हुई है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के लतीफपुरा में अस्थाई तौर पर रहते कुछ लोगों से धीर नामक व्यक्ति किराया मांगने पहुंच गया। जिससे लोगों ने धीर को पकड़ कर जमकर पीटा और दौड़ा दिया। लोगों के मुताबिक धीर पिछले कई साल से लोगों से किराया वसूल रहा है।