Tuesday, 23 June 2026
पंजाब
Jalandhar: जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान, खुशी की लहर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Sant Niranjan Das ji: पंजाब के जालंधर स्थित प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर पूरे समाज और पंजाब में खुशी की लहर है। इस सम्मान को संत निरंजन दास जी की धार्मिक, सामाजिक और मानव सेवा के क्षेत्र में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
संत निरंजन दास जी लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता के कार्यों से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में डेरा सचखंड बल्लां ने न केवल पंजाब बल्कि देश-विदेश में बसे रविदासिया समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। सामाजिक एकता, भाईचारे और मानव कल्याण के लिए उनके प्रयासों को हमेशा सराहा गया है।
[caption id="attachment_21857" align="aligncenter" width="236"]
Sant Niranjandas ji[/caption]
Sant Niranjandas ji[/caption]