Monday, 26 October 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा सोने का कंगन, CCTV में साधु के वेश में दिखा मोटरसाइकिल सवार
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Crime News: जालंधर वेस्ट में लूट की एक घटना सामने आई है। थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते दिलबाग नगर के पास सोमवार दोपहर घर से पैदल गौशाला जा रही एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। महिला के बेसुध होने के बाद आरोपी उसके हाथ से सोने का कंगन उतारकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
गौशाला जाते समय रास्ते में हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला सोमवार दोपहर अपने घर से पैदल गौशाला जा रही थी। इसी दौरान दिलबाग नगर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर के 66 फुटी रोड पर सट्टेबाजी का 'उत्तम' खेल, सट्टा किंग RK के खिलाफ ED में शिकायत
इसके बाद आरोपी महिला के हाथ से सोने का कंगन उतारकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।
CCTV फुटेज में साधु के वेश में दिखा युवक
पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फुटेज में मोटरसाइकिल सवार एक युवक साधु के वेश में दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास की CCTV फुटेज चेक की जा रही है। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।