ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 February 2026

Jalandhar News: जहां सपनों को मिलती है परवाज़, डिप्स से निकलकर दुनिया तक छाई प्रतिभा

Jalandhar News: जहां सपनों को मिलती है परवाज़, डिप्स से निकलकर दुनिया तक छाई प्रतिभा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्स संस्थान केवल एक शैक्षणिक परिसर नहीं, बल्कि वह सशक्त मंच है जहाँ से सपने आकार लेते हैं, आत्मविश्वास जागृत होता है और व्यक्तित्व वैश्विक पहचान प्राप्त करता है। आज डिप्स के होनहार पूर्व विद्यार्थी विश्व के विभिन्न देशों में अपने परिश्रम, प्रतिभा और संस्कारों के बल पर असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं। कनाडा में सौरभ अरोड़ा टेक्निकल स्पेशलिस्ट के रूप में तकनीकी नवाचारों में योगदान दे रहे हैं। हरमनप्रीत कौर अमेज़न जैसी विश्वविख्यात कंपनी में कार्यरत हैं। कार्तिक चनन रेड बुल में मैनेजर के पद पर नेतृत्व की मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। कोमलप्रीत कौर सेल्स एसोसिएट के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। [caption id="attachment_73655" align="aligncenter" width="1200"] PR In Canada PR In Canada[/caption]

कनाडा में सेवाएँ दे रही हैं

स्वास्थ्य सेवाओं में रितिक रजिस्टर्ड प्रैक्टिकल नर्स, हरनूर कौर फार्मेसी टेक्नीशियन, तथा तानिया अर्ली चाइल्डहुड एजुकेटर के रूप में कनाडा में सेवाएँ दे रही हैं। टोरंटो में दानिश ऑटोमोटिव टेक्नीशियन के रूप में अपनी दक्षता का परिचय दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में संजना धालीवाल और खुशी शर्मा नर्स के रूप में सेवा और संवेदना का प्रतीक बनी हुई हैं। यूनाइटेड किंगडम में अभिषेक कौलधर सीनियर एचसीए के रूप में समर्पण से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

तकनीकी जगत में दिव्या गोयल स्टैक डेवलपर, अतुल कुमार वर्डप्रेस डिज़ाइनर एवं वेब स्पेशलिस्ट, तथा गुरप्रीत कौर क्लाउड एवं एआई विशेषज्ञ के रूप में डिजिटल युग में नवाचार की दिशा तय कर रही हैं। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. शेखर कौरा, डॉ. जपनूर, और डॉ. निधि सजवान स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज का विश्वास जीत रहे हैं। कला के क्षेत्र में वतन शाह प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी मधुर आवाज़ से नई पहचान बना रहे हैं। हरलीन कौर जैक ग्रिल में चीफ ऑफिसर के रूप में नेतृत्व और प्रबंधन क्षमता का परिचय दे रही हैं।

आत्मविश्वास को भी सशक्त करती

इन सभी युवा डिप्सियंस की उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि जालंधर (Jalandhar) समेत पंजाब में स्थित डिप्स में दी जाने वाली शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक मूल्यों, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी सशक्त करती है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सीएओ रमनीक सिंह एवं जशन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनकी विश्वव्यापी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डिप्स के युवा आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने अभिभावकों, प्राचार्यों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और विश्व का सामना करने योग्य बनाने में सामूहिक प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका है।

संतुलित समन्वय

डिप्स संस्थान की अत्याधुनिक स्मार्ट कक्षाएँ, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, रोबोटिक्स एवं एआई लैब, समृद्ध पुस्तकालय, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ, खेल अकादमी, संचार कौशल प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएँ, करियर काउंसलिंग सेल, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र कार्यक्रम तथा अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करता है। यहाँ शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कारों और आधुनिक तकनीकी दक्षता का संतुलित समन्वय किया जाता है। प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने की विशेष व्यवस्था डिप्स को विशिष्ट बनाती है। इसी समग्र विकास, उत्कृष्ट अधोसंरचना और समर्पित शिक्षकों के कारण डिप्स आज अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है। डिप्स संस्थान निरंतर इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है कि वह ऐसे वैश्विक नागरिक तैयार करे जो न केवल अपने परिवार और संस्थान, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाएँ।