ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 28 February 2026

Jalandhar: जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 10 राउंड किए फायर, देखें VIDEO

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन गोली चलने की घटनाएं सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर सामने आ रहा है खबर है कि जालंधर (Jalandhar) में डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग (Firing in Jalandhar) हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के संतोषपुरा (Santoshpura) इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल (Dr. Yashpal) के घर और बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। [caption id="attachment_103681" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां[/caption]

घटना CCTV कैमरे में कैद

जानकारी के मुताबिक वारदात रात करीब 1:40 बजे की है। दो युवक बाइक पर पहुंचे और पहले घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉक्टर ने सबसे पहले मोहल्ले के पार्षद को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना 8 से पुलिस की टीम पहुंची और जांच की। डॉक्टर ने बताया कि बीते दिनों न तो उन्हें कोई धमकी मिली न ही किसी ने फिरौती मांगी। पार्षद के अनुसार डॉक्टर की किसी के साथ रंजिश जैसा कुछ नहीं है। [caption id="attachment_103682" align="alignnone" width="1200"] फोरेंसिक टीम जांच करते हुए फोरेंसिक टीम जांच करते हुए[/caption] जालंधर (Jalandhar) पुलिस कमिश्नरेट के थाना 8 के एसएचओ (SHO) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर एफआइआर दर्ज कर ली है और आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।