Saturday, 28 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में 543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन, 64 बेसहारा पशु गौशालाओं में भेजे
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शहरी जनता की सुरक्षा और जानवरों की भलाई को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए नंगल शामा में करीब 58 लाख रुपये की लागत से डॉग शेल्टर बनने जा रहा है।
सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स, जिला पशु भलाई सोसायटी और एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स 2023 संबंधी समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस डॉग शेल्टर का काम 31 मार्च 2026 से पहले शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉग शेल्टर की स्थापना से कुत्तों के काटने की घटनाओं को कम करने और आवारा कुत्तों के लिए उचित डॉक्टरी देखभाल एवं इलाज को यकीनी बनाने में मदद मिलेगी।
[caption id="attachment_81627" align="aligncenter" width="1200"]
Dogs[/caption]
cow[/caption]
Dogs[/caption]
543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन की
इस दौरान जालंधर ( Jalandhar ) डा. अग्रवाल ने एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत शहर में आवारा कुत्तों की स्टेरलाइजेशन का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 10 और 11 में कुत्तों की स्टेरलाइजेशन सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। जबकि वार्ड नंबर 8 और 9 में डॉग स्टेरलाइजेशन का काम 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत इस साल जनवरी महीने के दौरान करीब 543 कुत्तों की स्टेरलाइजेशन की गई है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
डिप्टी कमिश्नर ने शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में तब्दील किए जाने के प्रयासों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी महीने के दौरान 64 बेसहारा पशु शहर की सड़कों से गौशालाओं में भेजे गए है। उन्होंने यह भी बताया कि करतारपुर में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 300 पशुओं की सामर्थ्य वाली गौशाला का निर्माण किया गया है, जिसमें 80 से अधिक बेसहारा पशु भेजे जा चुके है। [caption id="attachment_80054" align="aligncenter" width="1200"]
cow[/caption]