Tuesday, 09 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी और नगर निगम के ठेकेदार के घर और ठिकानों पर छापेमारी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar ED Raid News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह शहर के एक बड़े कारोबारी और नगर निगम से जुड़े ठेकेदार, दो नेताओं और सीए के घर तथा विभिन्न दफ्तरों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ईडी की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचीं और महत्वपूर्ण दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पंजाब में कई जगहों पर भी ईडी की रेड की गई है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में की जा रही है। फिलहाल ईडी के अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ईडी के छापेमारी के बाद कई अन्य कारोबारी अलर्ट हो गए हैं।
arvind kejriwal tweet[/caption]
पंजाब में कई जगहों पर रेड
जानकारी के अनुसार ईडी की एक टीम आज सुबह करीब 9 बजे कारोबारी के घर और दफ्तर पहुंची, जहां गहन छानबीन की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि नगर निगम के इस ठेकेदार के घर अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल छापेमारी जारी है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है।केजरीवाल बोले- डरने की जरूरत नहीं
एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे। [caption id="attachment_20351" align="aligncenter" width="512"]
arvind kejriwal tweet[/caption]