Wednesday, 09 July 2025
पंजाब
ED Raid: पंजाब के कई जिलों में जालंधर ED की Raid, मचा हड़कंप
डेली संवाद, पंजाब। ED Raid:
पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के कई जिलों समेत हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।
11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ED ने पंजाब ( Punjab ) के अमृतसर, संगरूर और पटियाला तथा हरियाणा के अंबाला और करनाल सहित कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। बता दे कि ये कार्रवाई ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका समेत अन्य देशों में अवैध रूप से भेजने वालों के खिलाफ हुई है।यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
यह कार्रवाई उन 17 FIR के आधार पर हुई है, जिनमें डंकी रूट के जरिए विदेश भेजे गए लोगों की शिकायतें दर्ज थीं। बता दे कि बीते दिनों अमेरिका से भारी संख्या में अवैध प्रवासियों को भारत डिपोर्ट किया था जिसके बाद पंजाब समेत कई राज्यों में इस रैकेट का खुलासा हुआ था।