ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 01 March 2026

Jalandhar News: जालंधर में 4 मार्च को प्रमुख बाजारों को बंद करने का ऐलान, जानिए वजह

Jalandhar News: जालंधर में 4 मार्च को प्रमुख बाजारों को बंद करने का ऐलान, जानिए वजह
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: होली के पावन पर्व को लेकर जालंधर शहर में उत्साह चरम पर है। बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियों और सजावटी सामान से सजे हुए हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच शहर की इलेक्ट्रॉनिक मार्केटों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। व्यापार मंडलों की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि 4 मार्च को जालंधर (Jalandhar) की 13 प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केटें पूरी तरह बंद रहेंगी। यह फैसला होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि दुकानदार और उनके कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद उठा सकें। [caption id="attachment_23814" align="aligncenter" width="800"] Holi Holi[/caption]

यहां बंद रहेंगी दुकानें

जालंधर (Jalandhar) के व्यापारियों का कहना है कि साल भर व्यस्त रहने के कारण त्योहारों पर भी उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, इसलिए इस बार सामूहिक रूप से बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसलिए दुकानदारों ने फैसला किया है कि बाजार बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

4 मार्च को बंद रहने वाली प्रमुख मार्केटों में शेरे पंजाब मार्केट, भगत सिंह चौक मार्केट, आहूजा मार्केट, फगवाड़ा गेट मेन मार्केट, हांगकांग प्लाजा मार्केट, कृष्णा मार्केट, सिद्ध मार्केट, मिलाप चौक मार्केट, प्रताप बाग मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, चहार बाग मार्केट और जगदंबे मार्केट शामिल हैं। इन बाजारों में मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एक्सेसरीज़, कंप्यूटर उपकरण, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीद-फरोख्त होती है। [caption id="attachment_23813" align="aligncenter" width="800"] Holi Holi[/caption]

ग्राहकों से अपील

व्यापारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे 4 मार्च से पहले अपनी आवश्यक खरीदारी कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 5 मार्च से सभी बाजार सामान्य रूप से खुल जाएंगे और कारोबार पहले की तरह जारी रहेगा। बाजार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। ऐसे में सभी व्यापारियों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि त्योहार वाले दिन बाजार बंद रखकर अपने कर्मचारियों को भी अवकाश दिया जाए। इससे कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल है और वे अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

शहरवासियों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे सकारात्मक कदम बताया है। प्रशासन की ओर से भी त्योहार के मद्देनज़र सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।