Monday, 08 December 2025
पंजाब
Jalandhar: जालंधर में ATM से निकले फर्जी और फटे नोट, लोगों में रोष
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar: जालंधर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शहर के एक एटीएम से लोगों को 500-500 रुपये के फटे और संदिग्ध नोट मिलने की शिकायतें मिली हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्होंने मशीन से नकदी निकाली, तो कई नोट न सिर्फ फटे हुए थे बल्कि उनमें जरूरी सुरक्षा फीचर भी मौजूद नहीं थे।
ATM से 500-500 के फर्जी नोट
जालंधर (Jalandhar) के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम से लोगों को 500-500 रुपए के फर्जी नोट मिलने का मामला सामने आया है। एटीएम से निकले कई नोट न सिर्फ फटे हुए थे, बल्कि उनकी क्वालिटी और प्रिंट भी बेहद खराब थी, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।