Friday, 31 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: सस्पैंड SHO भूषण कुमार की बढ़ी मुश्किलें, जल्द होगी गिरफ्तारी
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
फिल्लौर के SHO भूषण कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि SHO भूषण कुमार को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बात की जानकारी चाइल्ड कमीशन चंडीगढ़ के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने दी है।
दरअसल आज चाइल्ड कमीशन चंडीगढ़ (
Chandigarh
) के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने SSP हरविंदर विर्क से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्ची के सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में SHO भूषण कुमार को जल्द अरेस्ट करवाया जाएगा।
SHO Bhushan Kumar[/caption]
सभी तरह की जांच पूरी
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भूषण कुमार के खिलाफ सभी तरह की जांच पूरी हो चुकी हैं। अब उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई वक्त नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में की गई जांच में सामने आया है कि पुलिस ने SHO के खिलाफ सभी धाराएं लगा दी हैं। [caption id="attachment_88640" align="alignnone" width="1200"]
SHO Bhushan Kumar[/caption]