Monday, 27 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में बंद कपड़े दुकान में लगी आग, ASI ने बड़ा हादसा होने से बचाया
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के जंडियाला मंजकी इलाके में सोमवार सुबह एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
आग लगने की इस घटना के दौरान
पुलिस (Police)
अधिकारी एएसआई गुलजार सिंह ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए खुद दुकान का शटर तोड़कर राहत कार्य शुरू किया, जिसकी इलाके में खूब सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, ‘Force Nxt’ नाम की यह कपड़ों की दुकान हरविंदर सिंह की है।
[caption id="attachment_108858" align="aligncenter" width="1200"]
Fire breaks out at closed clothing shop in Jalandhar[/caption]
Fire breaks out at closed clothing shop in Jalandhar[/caption]