Wednesday, 15 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के अर्बन एस्टेट में पूर्व सांसद सुशील रिंकू का भव्य स्वागत और धन्यवाद
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के अर्बन एस्टेट में सी-7 रेलवे फाटक खुलने से इलाके में खुशी की लहर है। इस बंद रेलवे फाटक को खुलवाने के लिए अथक प्रयास करने वाले पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू का इलाके के लोगों ने तहेदिल से अभार प्रकट किया। इस दौरान इलाके के लोगों ने धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
जालंधर
(Jalandhar)
के अर्बन एस्टेट में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील रिंकू का इलाके के लोगों समेत कई सोसाइटियों और पार्षदों ने धन्यवाद किया। इस दौरान सुशील रिंकू ने कहा कि जनता के हक के लिए जालंधर से चंडीगढ़ और दिल्ली तक वे लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पब्लिक के काम के लिए वे सदैव हाजिर हैं।
[caption id="attachment_89247" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के अर्बन एस्टेट में पूर्व सांसद सुशील रिंकू का भव्य स्वागत और धन्यवाद[/caption]
जालंधर के अर्बन एस्टेट में पूर्व सांसद सुशील रिंकू का भव्य स्वागत और धन्यवाद[/caption]
जालंधर के अर्बन एस्टेट में पूर्व सांसद सुशील रिंकू का भव्य स्वागत और धन्यवाद[/caption]
रेल मंत्री से मिलकर रिंकू ने मांग की थी
आपको बता दें कि पूर्व सांसद सुशील रिंकू के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने जालंधर के अर्बन एस्टेट में रेलवे फाटक नंबर सी-7 को खोलने का आदेश जारी किया। इस फाटक के खुलने से कई कालोनियों के सैकड़ों लोगों को भारी राहत मिली है। इस फाटक को खुलवाने के लिए सुशील रिंकू पिछले कई दिनों से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल अधिकारियों से राफ्ता कायम किए हुए थे।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि रेलवे ने जालंधर के सुभाना में अंडरपास बनाया। इस अंडरपास के चालू करने के बाद रेलवे ने अर्बन एस्टेट में रेलवे फाटक नंबर सी-7 को पक्के तौर पर बंद कर दिया था। जिससे सैकड़ों घरों के लोगों के लिए परेशानी पैदा हो गई। बारिश के दौरान जब इस अंडरपास में पानी जमा हुआ तो लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे। अब फाटक खुलने से लोगों को राहत मिली है। [caption id="attachment_89246" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के अर्बन एस्टेट में पूर्व सांसद सुशील रिंकू का भव्य स्वागत और धन्यवाद[/caption]