Monday, 17 November 2025
पंजाब
Jalandhar: जालंधर के फोर्टिस श्रीमन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डाक्टर का कारनामा, मशहूर कारोबारी की बना दी गलत हैल्थ रिपोर्ट
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Shrimann Hospital now Fortis - Shrimann Superspeciality Hospital News: जालंधर के श्रीमन अस्पताल (अब फोर्टिस श्रीमन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) के डाक्टरों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जालंधर के मशहूर कारोबारी की जांच रिपोर्ट में ऐसी बीमारी लिख दी, जो असल में उस कारोबारी को थी ही नहीं। गलत हेल्थ रिपोर्ट के कारण कारोबारी को जहां मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा, वहीं उसकी हेल्थ इंश्योरेंस भी रद्द हो गई।
जालंधर
(Jalandhar)
के पटेल अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से जहां मरीज को प्रतिबंधित दवाई दे दी गई, वहीं एक दूसरे अस्पताल के डाक्टरों की भयानक लापरवाही भी सामने आई है। श्रीमन अस्पताल (Shrimann Hospital) के डाक्टरों की घोर लापरवाही से मशहूर कारोबारी पवन कुमार को जहां मानसिक परेशानी हुई, वहीं उनका हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने रद्द कर दिया। पवन कुमार को इस बात की जानकारी तब हुई, जब हेल्थ इंश्योरेंस ने उनका क्लेम नहीं दिया।
[caption id="attachment_92770" align="aligncenter" width="1200"]
Dr VP Sharma Shrimann Hospital[/caption]
Dr VP Sharma Shrimann Hospital Jalandhar[/caption]
Dr VP Sharma Shrimann Hospital[/caption]
डीवीडी बीमारी लिख दी
जालंधर (Jalandhar) के मशहूर कारोबारी गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनको सीने सें तकलीफ थी। जिसकी जांच के लिए पठानकोट रोड पर स्थित श्रीमन अस्पताल (Shrimann Hospital) गए। वहां उनकी जांच डाक्टर वीपी शर्मा द्वारा की गई। उन्हें मामूली दर्द था। उन्हें अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन अस्पताल के डाक्टर ने उनकी हेल्थ रिपोर्ट में डीवीडी (DVD) यानी डवल वेसल डिसीज नामक गंभीर बीमारी लिख दी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इसके बाद पवन कुमार ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस (Star Health Insurance) में क्लेम दाखिल किया। लेकिन स्टार हेल्थ इंश्योंरेंस ने यह कह कर क्लेम रिजेक्ट कर दिया कि उन्हें डीवीडी नामक गंभीर बीमारी है। इसके बाद पवन कुमार ने श्रीमन अस्पताल के डाक्टर वीपी शर्मा को हेल्थ रिपोर्ट दिखाई, तो डाक्टर शर्मा ने माफी मांगते हुए कहा कि ये टाइप में गलती हो गई, उन्हें ऐसी कोई बीमारी नहीं है। इसपर डाक्टर वीपी शर्मा ने हेल्थ रिपोर्ट को करेक्ट कर दोबारा सही रिपोर्ट दी। [caption id="attachment_92775" align="aligncenter" width="1200"]
Dr VP Sharma Shrimann Hospital Jalandhar[/caption]