ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 09 September 2026

Jalandhar News: जालंधर में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Jalandhar News: जालंधर में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के गढ़ा इलाके में एक 50 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान सोनिया पत्नी दर्शन लाल निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

कमरे में पंखे से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार सोनिया ने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाया। परिजनों को घटना का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट मिला या नहीं, पुलिस ने नहीं दी जानकारी

मौके से किसी सुसाइड नोट की बरामदगी हुई है या नहीं, इसे लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि महिला की मौत से जुड़े परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? जांच जारी

फिलहाल सोनिया ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला किसी पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या किसी अन्य परेशानी से गुजर रही थी या नहीं।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।