ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 18 February 2026

Jalandhar News: स्कूटी सवार लुटेरों का आतंक, घर जा रही दो लड़कियों को बनाया निशाना

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के आबादपुरा (Aabadpura) इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो युवतियों से लूट की वारदात सामने आई है। बदमाश चलते वाहन से उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में महंगा iPhone, जरूरी दस्तावेज और नकदी मौजूद थी। घटना के बाद पीड़ित युवतियां सदमे में हैं, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां अपनी ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे आबादपुरा रोड की एक गली के पास पहुंचीं, पीछे से स्कूटी पर आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। वारदात इतनी अचानक हुई कि युवतियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। [caption id="attachment_102693" align="aligncenter" width="1200"] Girls robbed in Jalandhar Girls robbed in Jalandhar[/caption] उन्होंने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से नकोदर रोड की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित युवतियों ने रोते हुए बताया कि पर्स में उनका कीमती iPhone, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके अलावा कुछ नकदी भी रखी हुई थी। लूट के बाद दोनों युवतियां बुरी तरह घबरा गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल ट्रैफिक चालान काटने के लिए उपयोग हो रहे हैं, जबकि अपराध रोकने में उनका कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी लूट और छीना-झपटी की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 10-15 दिनों में यह कोई पहली वारदात नहीं है, जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। [caption id="attachment_96073" align="aligncenter" width="1200"] CCTV CCTV[/caption]

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

मौके पर एकत्र लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में न तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित है और न ही बच्चों की। यदि लिंक रोड्स और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त होती, तो शायद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। फिलहाल जालंधर पुलिस ( Jalandhar Police ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि लुटेरों को शीघ्र पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए और छीना गया सामान बरामद किया जाए।