ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 August 2026

Jalandhar News: जालंधर के गोबिंदगढ़ मार्केट में अवैध रूप से बन गई 3 मंजिला कामर्शियल इमारत, लोगों ने की मेयर और कमिश्नर से शिकायत

Jalandhar News: जालंधर के गोबिंदगढ़ मार्केट में अवैध रूप से बन गई 3 मंजिला कामर्शियल इमारत, लोगों ने की मेयर और कमिश्नर से शिकायत

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सैंट्रल हलके में अवैध कामर्शियल निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लद्देवाली रोड (Laddewali Road) की अवैध दुकानों और मार्कीट में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, अब नया मामला गोबिंदगढ़ मार्केट (Gobindgarh Market) का सामने आया है।

जालंधर (Jalandhar) के गोबिंदगढ़ मार्केट और मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के कमिश्नर को शिकायत दी है कि श्री सत्यनारायण मंदिर के आगे एसडी कालेज के ठीक सामने तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनकर खड़ी हो गई है। जिससे आसपास के घरों का सुखचैन छिन गया है।

मेयर आफिस में शिकायत

मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत मेयर आफिस में की है। शिकायत में कहा गया है कि तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनवाई गई है, जिससे पार्किंग की समस्या खड़ी हो गई है। मोहल्ले के लोगों ने कहा है कि इंस्पैक्टर और एटीपी (Assistant Town Planner) से भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

आपको बता दें कि इससे पहले लद्देवाली रोड पर अवैध रूप से मार्केट और दुकानें बनाए जाने का मामला सामने आया था। खबर प्रकाशित होने के बाद तत्कालीन निगम कमिश्नर निकास कुमार ने एमटीपी को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद इन इमारतों को नोटिस जारी हुआ है।