Tuesday, 11 August 2026
पंजाब
GST Raid: जालंधर में GST विभाग की बड़ा कार्रवाई, 1.50 करोड़ का माल किया जब्त, कारोबारी के खिलाफ FIR की तैयारी
डेली संवाद, जालंधर। GST Raid in Jalandhar: जालंधर में मोबाइल कारोबारी पर जीएसटी (GST) विभाग ने बड़ा शिकंजा कसा है। जालंधर (Jalandhar) के फगवाड़ा गेट इलाके में मोबाइल कारोबार से जुड़े कारोबारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। आरोप है कि उक्त कारोबारी बिना जीएसटी (GST) के ही करोड़ों रुपए का मोबाइल बेच रहा है।
जानकारी के मुताबिक जीएसटी (GST) विभाग की टीम ने फगवाड़ा गेट मार्कीट के कारोबारी पर कार्रवाई की है। GST विभाग की टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर उक्त कारोबारी करोड़ों रुपए का मोबाइल फोन पकड़ा है।
1.50 करोड़ के मोबाइल पकड़े
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन विभाग ने अपने कब्जे में लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, GST विभाग की टीम ने बीते दिन रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई की। इस दौरान मोबाइल फोन की एक बड़ी खेप को जांच के लिए रोका गया और अधिकारियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
मामले की जांच शुरू
सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल फोन की खरीद और बिक्री से संबंधित आवश्यक GST बिल और अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं हो पाए। इसके बाद विभाग की टीम ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल GST विभाग की ओर से मोबाइल फोन की खेप से संबंधित दस्तावेजों और लेन-देन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जब्त किए गए मोबाइल फोन के संबंध में टैक्स और अन्य जरूरी औपचारिकताओं का पालन किया गया था या नहीं।