ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 February 2026

GST Bogus Billing Scam: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार, कई कारोबारियों के लिंक आए सामने

GST-Scam
GST-Scam
डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam in Jalandhar Punjab News: पंजाब में करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी हो रही है। एक ऐसा ही मामला जालंधर में सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने पर्दाफाश किया है। जहां सैंट्रल जीएसटी की टीम ने 130.50 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला बेनकाब कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने 23 फर्जी फर्मों का भी पर्दाफाश किया है। इन्हीं फर्जी फर्मों के द्वारा फर्जी बिलिंग कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी (GST) द्वारा जालंधर (Jalandhar) में बोगस फर्मों के नाम पर चल रही करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) घोटाले का पर्दाफाश किया है। केंद्रीय जीएसटी की टीम द्वारा शहर के कई इलाकों में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान 130.50 करोड़ की जीएसटी (GST) चोरी सामने आई है। [caption id="attachment_85127" align="aligncenter" width="1200"] GST Raid GST Raid[/caption]

हैप्पी के 6 ठिकानों पर छापा

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी (GST) को सूचना मिली थी कि जालंधर के बीडीए एंक्लेव के रहने वाले जसविंदर माही उर्फ हैप्पी द्वारा फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) चोरी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर सैंट्रल जीएसटी (GST) ने जांच शुरू की, तो पाया कि फर्जी फर्म तैयार करके 1000 करोड़ के टर्नओवर दिखाई गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जिसमें करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) चोरी की गई है। केंद्रीय जीएसटी (GST) टीम द्वारा शहर में 6 जगहों पर छापेमारी की गई। सैंट्रल जीएसटी की जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक जसविंदर माही उर्फ हैप्पी द्वारा 23 फर्जी फर्म बनाई गई थी। इन फर्जी कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपए की बोगस बिलिंग की गई। [caption id="attachment_73921" align="aligncenter" width="1200"] GST Fraud GST Fraud[/caption]

हैप्पी के कई कारोबारियों से लिंक

जांच में पता चला कि इस इन फर्जी फर्मों में 130.5 करोड रुपए का जीएसटी (GST) घोटाला किया गया है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक जसविंदर माही उर्फ हैप्पी को बीडीए एनक्लेव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम द्वारा कई दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। जिसमें आने वाले दिनों में कई लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। सूत्र बता रहे हैं कि इस फ्राड में कई कारोबारी का नाम है। इसमें अलग अलग व्यवसाय से जुड़े कारोबारी और कुछ ट्रांसपोर्टर के नाम भी हैं। फिलहाल सैंट्रल जीएसटी (GST) ने इस बड़े घोटाला का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही कई अन्य कारोबारियों पर नजर है, क्योंकि इनकी जसविंदर माही उर्फ हैप्पी से सीधा कनेक्शन है।