Sunday, 25 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: पुलिस वर्दी में अवैध वसूली, जालंधर में शिवसेना नेता के गनमैन का फर्जी नाका उजागर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाइक सवार युवकों ने पुलिस (Police) वर्दी में खड़े एक युवक और उसके दो साथियों पर नकली नाका लगाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया।
मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया। जांच में सामने आया कि मौके पर कोई आधिकारिक पुलिस नाका नहीं लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और ACP ने संबंधित कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।
[caption id="attachment_82216" align="aligncenter" width="1200"]
Party [/caption]
mms[/caption]
Police[/caption]
Party [/caption]
बर्थडे पार्टी से लौटते समय रोकी गई बाइक
अर्बन स्टेट निवासी आकाशदीप सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात अपने दोस्त पवनदीप सिंह की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वे पिम्स अस्पताल के सामने मोड़ पर पहुंचे, तो पुलिस वर्दी पहने एक युवक और दो सिविल ड्रेस में मौजूद युवकों ने हाथ देकर उनकी बाइक रुकवाई। इसके बाद उनसे बाइक के कागजात मांगे गए और चालान काटने की बात कही गई।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
आकाशदीप का आरोप है कि बाइक रोकने के बाद वर्दीधारी युवक ने नंबर प्लेट न होने का हवाला देते हुए भारी चालान काटने की धमकी दी। इसी दौरान उसके साथ खड़े दो अन्य युवकों ने इशारों में मौके पर ही पैसे देकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा मौके पर ही पैसे मांगे जाने पर आकाशदीप को पूरे मामले पर शक हो गया। [caption id="attachment_26354" align="aligncenter" width="800"]
mms[/caption]
वीडियो बनते ही बढ़ा विवाद
जब आकाशदीप ने वर्दीधारी युवक से पूछा कि वह किस थाने में तैनात है, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पहले उसने खुद को थाना डिवीजन-7 का मुलाजिम बताया, लेकिन जब थाना-7 में फोन करने की बात कही गई तो उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि वह थाना-6 से है। इसके बाद जब बताया गया कि वह इलाका थाना-6 के अंतर्गत नहीं आता, तो उसने खुद को स्पेशल स्टाफ का कर्मचारी बता दिया। लगातार बदलते बयानों और संदिग्ध व्यवहार के कारण आकाशदीप का शक और गहरा गया। उसने मौके पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। भीड़ बढ़ती देख और वीडियो वायरल होने के डर से वर्दीधारी युवक और उसके दोनों साथी बिना कोई चालान किए मौके से फरार हो गए।शिवसेना नेता का गनमैन
घटना के बाद आकाशदीप अपने दोस्तों के साथ थाना नंबर-7 पहुंचे और वहां पूरी जानकारी दी। थाना स्टाफ ने स्पष्ट किया कि न तो उस स्थान पर किसी पुलिस नाके की अनुमति दी गई थी और न ही वीडियो में दिख रहा वर्दीधारी युवक उनके थाने का कर्मचारी है। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। आकाशदीप ने आरोप लगाया कि पुलिस वर्दी में मौजूद युवक एक शिवसेना (Shiv Sena) नेता का गनमैन है और उसने उसे पहले कई बार नेता के साथ देखा है। आरोप है कि वह पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर अपने दो साथियों के साथ मिलकर नकली नाके लगाकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]