ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 17 August 2026

Accident News: जालंधर में टैंकर और कार की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Accident News: जालंधर में टैंकर और कार की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

डेली संवाद, जालंधर। Accident News: जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर सोमवार को पेट्रोल टैंकर और Hyundai Venue कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार और टैंकर में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही। दोनों वाहन चालकों ने हादसे के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।

टैंकर ड्राइवर ने कार चालक पर लगाया आरोप

पेट्रोल टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी साइड और डिवाइडर के साथ वाहन चला रहे थे। वह बठिंडा से तेल लोड करके जालंधर की तरफ आ रहे थे। उनका दावा है कि उनके पास हादसे का पूरा वीडियो मौजूद है।

सरबजीत सिंह के मुताबिक, वीडियो में कथित तौर पर दिखाई देता है कि दुर्घटना कार चालक की गलती के कारण हुई। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

Collision between petrol tanker and car in Jalandhar.jpg

कार सवार ने टैंकर चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

वहीं, मकसूदियां निवासी पाठी बलदेव सिंह खालसा ने टैंकर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे।

बलदेव सिंह के अनुसार, टैंकर चालक ने गलत तरीके से कट मारा, जिससे उनकी कार घूम गई और टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा और दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने दावा किया कि कार अपनी सही दिशा में चल रही थी।

कार में सवार थे तीन लोग

कार में सवार सुरताज जीत कौर ने बताया कि हादसे के समय कार में उनके माता-पिता समेत कुल तीन लोग मौजूद थे। अचानक हुई टक्कर से पूरा परिवार सहम गया।

टक्कर के बाद कार आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल टैंकर और Venue कार की टक्कर की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।

इसके साथ ही मौके के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और दोनों पक्षों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे वीडियो साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। फिलहाल दोनों पक्षों के दावों की जांच की जा रही है।