Monday, 16 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर की Zoom शूज कंपनी और खन्ना स्टील से जुड़े लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा।
Jalandhar News: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli (Heritage) में कारोबारी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में थाना सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जालंधर की जूम कंपनी के अक्षय और अकुल समेत 9 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
जालंधर
(Jalandhar)
में यह घटना 8 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह पुत्र गुरशरण सिंह निवासी अटवाल हाउस के अनुसार वह उस रात हवेली (हेरिटेज) में मौजूद था, तभी खन्ना स्टील्स और जूम शूज कंपनी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक धक्का-मुक्की करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की, जिससे कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
[caption id="attachment_102586" align="aligncenter" width="1200"]
Zoom Shoes[/caption]
Police[/caption]
Zoom Shoes[/caption]
फगवाड़ा सदर थाने में FIR
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह की शिकायत पर फगवाड़ा के सदर पुलिस थाने में मुकदमा नंबर 11 तारीख 10/02/2026 दर्ज किया गया। इसमें निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय और अकुल सोनी समेत 9 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि हमले के पीछे पुराना लेन-देन का विवाद है। उसने बताया कि हमलावरों के साथ उसका पैसों का लेन-देन चल रहा था। आरोप है कि रकम लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे वहीं छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]
9 लोगों को नामजद किया
मामले की शिकायत थाना सदर फगवाड़ा में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गैर-जमानती धाराओं के तहत कातिलाना हमले का पर्चा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार केस में धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
थाना सदर की एसएचओ सोनम दीप कौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।एफआईआर की कापी