Friday, 29 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक राजनीतिक दल की जीत नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत: मोहिंदर भगत
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब में नगर निगम निकाय चुनावों में हुई आप कि प्रचंड जीत पर केबिनेट मंत्री पंजाब श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक राजनीतिक दल की जीत नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों, विश्वास और बदलाव की सोच की जीत है। लोगों ने यह साबित कर दिया है कि अब राजनीति जाति, धर्म और झूठे वादों के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और विकास जैसे असली मुद्दों पर होगी।
मंत्री ने कहा कि जनता ने अपने वोट के माध्यम से साफ संदेश दिया है कि ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को ही समर्थन मिलेगा। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जिन्होंने दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान के लिए संघर्ष किया।
[caption id="attachment_86996" align="aligncenter" width="1200"]
Cabinet Minister Mohinder Bhagat[/caption]
Cabinet Minister Mohinder Bhagat[/caption]