ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 29 January 2026

Jalandhar News: जालंधर जिले में 31 को छुट्टी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने डीसी का किया धन्यवाद

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में 31 जनवरी 2026 को जालंधर जिले में छुट्टी की घोषणा का स्वागत करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिले की कई धार्मिक और शिक्षण सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर छुट्टी की मांग रखी थी, जिसे लेकर उन्होंने डीसी को पत्र लिखा था। जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि पहले ये छुट्टी शहरी इलाके के लिए थी, लेकिन उन्होंने जब डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल से बात की और पूरे जिले में 31 जनवरी को छुट्टी की बात हुई तो डीसी ने पूरे जिले में छुट्टी की घोषणा कर दी। रिंकू ने इसके लिए डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल का धन्यवाद किया है। [caption id="attachment_100967" align="aligncenter" width="950"] Holiday Letter Holiday Letter[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आपको बता दें कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में 31 जनवरी 2026 को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला जालंधर की सीमा में अंदर आने वाले सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में 31 जनवरी 2026 को पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।