ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 18 March 2026

Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेताओं का जबरदस्त हंगामा, जमीन पर लेट कर किया प्रदर्शन, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में सिविल लाइंस स्थित होटल पार्क प्लाजा (Hotel Park Plaza) के कुछ हिस्सों को गिराए जाने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया और अब उन्हें कोर्ट (Court) में पेश किया गया। मामले में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को सुबह करीब साढ़े 9 बजे सेशन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में लगभग तीन घंटे तक सुनवाई चली, जिसके बाद उन्हें बाहर लाया गया। इन नेताओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। [caption id="attachment_105341" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Hotel Demolition Jalandhar Hotel Demolition[/caption]

कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की

जानकारी के अनुसार, 17 मार्च की शाम को नगर निगम की टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद होटल पार्क प्लाजा के कुछ हिस्सों पर कार्रवाई की। करीब साढ़े 6 बजे जेसीबी मशीन से होटल के सामने बने छज्जे और दो पिल्लरों को गिरा दिया गया। निगम ने इन हिस्सों को अवैध निर्माण बताया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कार्रवाई के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिसके चलते पुलिस ने रात में रिंकू, कालिया और अंगुराल को हिरासत में ले लिया। तीनों को थाना सदर में रातभर रखा गया। इस घटनाक्रम के बीच भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर ( Jalandhar ) पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दे दिया। [caption id="attachment_105350" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Hotel Demolition Jalandhar Hotel Demolition[/caption]

विरोध जारी रहेगा

उनके साथ पूर्व विधायक केडी भंडारी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा। अश्वनी शर्मा ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की मोगा रैली से घबराकर नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।