Sunday, 11 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के दलबदलू नेता की अवैध कालोनी पर बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने रजिस्ट्री पर लगाई रोक
डेली संवाद, जालंधर/अलावलपुर।
Jalandhar News: जालंधर के कालोनाइजर और दलबदलू नेता की अवैध कालोनी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उक्त कालोनी में प्लाट की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है। नगर कौंसिल के ईओ ने तहसीलदार को पत्र लिखकर उक्त अवैध कालोनी में जमीन खरीद-फरोख्त को बंद करने को कहा था, इसके बाद यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के अलावलपुर में वार्ड-10 में गर्वनमेंट गर्ल्स स्कूल के पास अलावलपुर-आदमपुर रोड पर अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इस अवैध कालोनी को जालंधर नार्थ (Jalandhar North) के एक दलबदलू नेता द्वारा काटी बतायी जा रही है। उक्त दलबदलू नेता द्वारा काटी गई इस अवैध कालोनी की शिकायत जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने की।
[caption id="attachment_99247" align="aligncenter" width="1857"]
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar News[/caption]
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar Live News Update[/caption]
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar[/caption]
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar News[/caption]
डीसी के आदेश पर एक्शन
आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त अवैध कालोनी की शिकायत नगर कौंसिल अलावलपुर के ईओ से की गई। इसके बाद इसकी शिकायत एडीसी और डीसी जालंधर से की गई। जालंधर के डीसी ने एक्शन लेते हुए ईओ को कार्रवाई के आदेश दिया। इसके बाद उक्त कालोनी पर कार्ऱवाई की गई। [caption id="attachment_99251" align="aligncenter" width="1200"]
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar Live News Update[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
डीसी के आदेश के बाद ईओ व उनकी टीम ने अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की। अवैध कालोनी में नगर कौंसिल द्वारा बोर्ड लगाया गया। उसके बाद अब नगर कौंसिल के ईओ ने आदमपुर के तहसीलदार को पत्र लिख कर उक्त अवैध कालोनी में प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने को कहा। जिससे अब उक्त अवैध कालोनी के प्लाटों की रजिस्ट्री बंद हो गई है।पढ़ें नगर कौंसिल के ईओ का लेटर
[caption id="attachment_99248" align="aligncenter" width="2372"]
Illegal Colony Alawalpur Jalandhar[/caption]