Friday, 05 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में पठानकोट रोड पर अवैध कालोनी और फगवाड़ा गेट मार्केट में कामर्शियल इमारत की कमिश्नर से शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में पठानकोट रोड पर अवैध कालोनी काटने और फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण व टीन शेड डालने की शिकायत मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि से की गई है। अवैध कालोनी काटने की शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट ने की है, जबकि फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध कामर्शियल निर्माण की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने की है।
जालंधर
(Jalandhar)
के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi) से आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने शिकायत की है कि पठानकोट रोड (Pathankot Road) पर शहीद बाबा दीप सिंह नगर के पास एक अवैध कालोनी काटी गई है। जिससे नगर निगम के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उक्त अवैध कालोनी पर कार्रवाई की जाए।
[caption id="attachment_95763" align="aligncenter" width="1200"]
Illegal Colony[/caption]
Illegal Colony[/caption]
Illegal Colony[/caption]
सरकारी खजाने को नुकसान
रवि छाबड़ा ने कहा है कि कुछ लोग सरकारी खजाने में सेंधमारी कर रहे हैं। जिससे जो पैसा नगर निगम के खजाने में जमा होना था, वह नेताओं की जेब में जा रहा है। रवि छाबड़ा की शिकायत पर इससे पहले एक कालोनाइजरों को 10 लाख रुपए जमा करवाना पड़ा था। छाबड़ा ने कहा कि शहीद बाबा दीप सिंह नगर में भी अवैध कालोनी काटकर लाखों रुपए की टैक्स चोरी की गई है। [caption id="attachment_95764" align="aligncenter" width="1200"]
Illegal Colony[/caption]