Saturday, 14 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: नागरा में गौंद फैक्ट्री के पास अवैध रूप से कालोनी काटी, नवज्योति कालोनी रोड पर अवैध दुकानें बनाईं, शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के नागरा इलाके में स्थित गौंद फैक्ट्री वाली गली में अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। यही नहीं, यहां कालोनी काट कर अवैध रूप से निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इसकी शिकायत मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) से कई गई है। इसके साथ ही मकसूदां के नवज्योति कालोनी रोड पर एक साथ कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं।
जालंधर
(Jalandhar)
के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) को शिकायत भेजी है। रवि छाबड़ा ने कहा है कि नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण किया गया है। जिससे नगर निगम के खजाने को भारी नुकसान हुआ है।
[caption id="attachment_105141" align="aligncenter" width="1200"]
Navjyoti-Colony-Jalandhar[/caption]
Navjyoti-Colony-Jalandhar[/caption]