Friday, 09 January 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के न्यू हरबंस नगर में पैलेस तोड़कर बनाया जा रहा है अवैध शोरूम, कमिश्नर से शिकायत, देखें VIDEO
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से बन रही कामर्शियल इमारत की शिकायत मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि से की गई है। ये अवैध कामर्शियल इमारत के पैलेस को तोड़कर बनाई जा रही है। इसके अलावा जेपी नगर रोड पर वेरका के सामने एक डाक्टर की अवैध दुकानों की भी शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के हरबंस नगर रोड पर न्यू हरबंस नगर में भृगु ज्योतिष सैंटर के सामने एक पैलेस को तोड़कर अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाई जा रही है। जिसकी मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनने से लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।