Saturday, 31 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में भृग मंदिर के सामने अवैध दुकान को 3 नोटिस, डिच चलाने की तैयारी में नगर निगम
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के बस्तियात इलाके में हो रहे अवैध निर्माण पर बड़ी कार्ऱवाई की तैयारी हो रही है। इससे पहले नगर निगम ने इन अवैध निर्माणों के मालिकों को तीन बार नोटिस जारी जारी कर चुका है। हालत यह है कि नोटिस चस्पा करने के कुछ मिनट बाद दुकान से नोटिस फाड़ दिया जा रहा है। जिससे अब नगर निगम डिच चलाने की तैयारी कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में एक बिल्डर्स द्वारा नगर निगम (Municipal Corporation) को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। नगर निगम को ये चपत कोई और नहीं, बल्कि निगम के कुछ अफसरों के साथ सांठगांठ कर बिल्डर द्वारा किया जा रहा है। इस बिल्डर्स ने एक साथ कई नाजायज कामर्शियल इमारतें खड़ी कर दी है, जिसका न तो कोई नक्शा पास है और न ही किसी का सीएलयू करवाया गया।
[caption id="attachment_100333" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar JP Nagar illegal Shops News[/caption]
Iqbalpreet Singh Randhawa MTP[/caption]
Jalandhar JP Nagar illegal Shops News[/caption]
हरबंस नगर में अवैध दुकान
जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) की लाख सख्ती के बाद भी शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से दुकानें बनाकर नगर निगम के राजस्व का लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। ताजा मामला जेपी नगर से हरबंस नगर रोड पर भृग मंदिर के सामने बन रही दो साइड ओपन दुकान का आया है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जालंधर (Jalandhar) के बस्तियात इलाके में बन रही इस दुकान को 40 से 60 लाख रुपए में बेचने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि P नाम के एक सैनेटरी का काम करने वाले मालिक ने उक्त अवैध दुकान का बयाना भी दे दिया। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने साफ कहा है कि उक्त दुकान पर डिच चलाई जाएगी। [caption id="attachment_90724" align="aligncenter" width="1200"]
Iqbalpreet Singh Randhawa MTP[/caption]