ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 21 February 2026

Jalandhar News: नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से बनाई दुकानें, कमिश्नर से शिकायत

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि की सख्ती के बावजूद अवैध निर्माण रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मकसूदां के नवज्योति कालोनी रोड का है। यहां एक साथ कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं। जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) को शिकायत भेजी है। [caption id="attachment_103116" align="aligncenter" width="1200"] Navjyoti Colony News Navjyoti Colony News[/caption]

नगर निगम को चूना

रवि छाबड़ा ने कहा है कि नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण किया गया है। जिससे नगर निगम के खजाने को भारी नुकसना हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

रवि छाबड़ा ने कहा है कि एक बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से कालोनियां काट कर उसमें फ्रंट में दुकानें बनाकर बेची जा रही है। उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि इन दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, नगर निगम के अफसरों ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। [caption id="attachment_29203" align="aligncenter" width="800"] Shops Seal Johal Market Jalandhar1 Shops Seal Johal Market Jalandhar1[/caption]

जौहल मार्केट में सील तोड़ी

उधर, जालंधर (Jalandhar) के जौहल मार्केट (Johal Market) में सांझा चूल्हा (Sanjha Chulha) के सामने मेडिकल स्टोर के मालिक ने सरकारी सील तोड़ दी है। यहां दो दुकानों को अवैध करार देते हुए नगर निगम की टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया था। लेकिन अब इसकी सील तोड़ दी गई है। नगर निगम के अफसरों के मुताबिक संबंधित एटीपी (ATP) और इंस्पैक्टर (Building Inspector) से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। आपको बता दें कि इन दो दुकानों को नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सील किया था।