Monday, 27 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर इमिग्रेशन ऑफिस में खूनी झड़प, कर्मचारी और युवक में जमकर मारपीट; जाने पूरा मामला
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में इमिग्रेशन ऑफिस के अंदर स्टाफ और युवक के बीच हाथापाई हो गई। दोनों तरफ से लात-घूसे चले। युवक को कांच के गिलास से मारा गया, जिसके चलते वो बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पगड़ी से खून बहता दिखा।
झगड़े की घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो में हमलावर युवक का नाम मनिंदर लेता है। युवक इमिग्रेशन स्टाफ को पैसे देने की बात कहता सुनाई देता है। जिसपर स्टाफ और उसमें पहले बहस होती है फिर दोनों भिड़ जाते हैं। मामले की शिकायत बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
[caption id="attachment_108849" align="aligncenter" width="1200"]
Fight in Jalandhar's immigration office[/caption]
Fight[/caption]
Fight in Jalandhar's immigration office[/caption]
सिख युवक से पहले बहस, फिर हाथापाई
घटना 23 अप्रैल दोपहर सवा 3 बजे की है, लेकिन इसका CCTV फुटेज 27 अप्रैल को सामने आया। वीडियो फुटेज में दिखाई देता है कि सिख युवक पहले इमिग्रेशन ऑफिस आता है। यहां उसकी कर्मचारियों से बहस होती है और फिर हाथापाई करने लगता है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद स्टाफ के कर्मी सिख युवक को घेर लेते हैं और पीटना शुरू कर देते हैं। इस बीच हरी शर्ट कमीज पहने युवक कांच के गिलास से सिख युवक पर हमला कर देता है। झगड़ा करते हुए लोग एक-दूसरे के साथ गाली गलौच भी करते हैं। इसमें सिख युवक हमलावर को मनिंदर नाम लेकर बुला रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान के सिर से खून भी निकलता है। [caption id="attachment_73940" align="aligncenter" width="1200"]
Fight[/caption]