Saturday, 22 November 2025
पंजाब
Jalandhar: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पर सबसे बड़ा संकट, इस कंपनी को देना होगा 900 करोड़!
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Improvement Trust Breaking News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) पर बड़ा वित्तीय संकट खड़ा हो गया है। ये वित्तीय संकट किसी और ने नहीं, बल्कि ट्रस्ट के कुछ अफसरों की लापरवाही से खड़ा हुआ है। अगर ट्रस्ट ने राजीनामा नहीं किया तो 900 करोड़ रुपए चुकाने पडेंगे।
उधर, जालंधर
(Jalandhar)
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) के पूर्व चेय़रमैन जगतार सिंह संघेड़ा (Jagtar Singh Sanghera) ने ये बात अपनी फेसबुक पर लिखा है। उनका आरोप है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली चल रही है। इस संबंध में उन्होंने 13 प्वाइंट बनाकर ADGP, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो, हेडक्वार्टर मोहाली के ऑफिस में भेजा है।
[caption id="attachment_80958" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Improvement Trust[/caption]
Jagtar-Sanghera-Chairman-Improvement-Trust-Jalandhar[/caption]
Jalandhar Improvement Trust[/caption]
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट हुआ एक्स पार्टी
सूत्र बताते हैं कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और एक कंपनी के खिलाफ केस चल रहा था। जिसमें चेयरमैन रहे जगतार सिंह संघेड़ा के समय कोर्ट में अफसर हाजिर नहीं हुए, जिससे कोर्ट ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को एक्स पार्टी करार दे दिया। इस पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को कंपनी का 900 करोड़ रुपए चुकाने के आदेश दिए गए हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
जगतार सिंह संघेड़ा ने लिखा है कि इसमें बहुत बड़े सरकारी अधिकारी, बड़े गुंडे, बिल्डर्स, रियल एस्टेट माफिया प्राइवेट बेनिफिशियरी और बिचौलिए फंसेंगे। यह केस पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस अगेंस्ट करप्शन पॉलिसी को डेडिकेटेड है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जगतार सिंह संघेड़ा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन पद से हटाकर राजविंदर कौर थियाड़ा को चेयरमैन लगाया गया था। लेकिन सरकार ने अचानक राजविंदर कौर थिडाया को भी हटा दिया। थियाड़ा की जगह अब रमनीक सिंह रंधावा को जालंधर में चेयरमैन लगाया गया है। [caption id="attachment_6485" align="aligncenter" width="800"]
Jagtar-Sanghera-Chairman-Improvement-Trust-Jalandhar[/caption]