Sunday, 19 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने हवाला के जरिए 16 लाख वसूले, शास्त्री मार्कीट के हवाला कारोबारी के ठिकानों पर पहुंची पुलिस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Inspector Gurinderjit Singh Nagra: अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) की चार्जशीट के बाद चर्चा में आए जालंधर के पंजाब एवेन्यू (लद्देवाली) निवासी पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा से जुड़े मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। एसपी (इन्वेस्टिगेशन) विनीत अहलावत की अगुवाई में हुई जांच में सामने आया है कि रिटायर्ड एएसआई चरनजीत सिंह से ली गई पहली किश्त 16 लाख रुपये हवाला के जरिए भारत भेजी गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को एक अहम गवाह मिला, जिसने स्वीकार किया कि उसने जालंधर के शास्त्री मार्केट क्षेत्र में हवाला के माध्यम से आई 16 लाख रुपये की रकम प्राप्त कर इंस्पेक्टर नागरा तक पहुंचाई थी। सूत्रों के अनुसार, हवाला लेन-देन का नेटवर्क शास्त्री मार्केट क्षेत्र से संचालित हो रहा है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
Gurinderjit Singh Nagra[/caption]
उसने यह भी कहा कि उसे उस समय यह जानकारी नहीं थी कि रकम किसने भेजी थी और किस उद्देश्य से भेजी गई थी। जांच एजेंसी ने उसके बयान का सत्यापन किया, जिसके बाद उसे मामले में सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। नागरा की गिरफ्तारी से पहले संबंधित पुलिस कर्मचारी के बयान अदालत में भी दर्ज कराए गए।
पुलिस कर्मचारी बना अहम गवाह
जांच के दौरान सामने आए एक पुलिस कर्मचारी ने बयान दिया कि वह पहले इंस्पेक्टर नागरा के साथ काम कर चुका है। उसके अनुसार, एक दिन नागरा का फोन आया और कहा गया कि शास्त्री मार्केट में 16 लाख रुपये की एक पेमेंट आनी है, जिसे उठाकर उनके पास पहुंचाना है। कर्मचारी ने बताया कि वह तय स्थान पर पहुंचा, जहां रकम पहले से तैयार थी। उसने पैसे लेकर नागरा तक पहुंचा दिए। [caption id="attachment_23540" align="aligncenter" width="1200"]
Gurinderjit Singh Nagra[/caption]
उसने यह भी कहा कि उसे उस समय यह जानकारी नहीं थी कि रकम किसने भेजी थी और किस उद्देश्य से भेजी गई थी। जांच एजेंसी ने उसके बयान का सत्यापन किया, जिसके बाद उसे मामले में सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। नागरा की गिरफ्तारी से पहले संबंधित पुलिस कर्मचारी के बयान अदालत में भी दर्ज कराए गए।