ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 November 2026

Jalandhar News: जालंधर में एक्साइज विभाग की रेड, घर में अवैध शराब बरामद; आरोपी फरार

Jalandhar News: जालंधर में एक्साइज विभाग की रेड, घर में अवैध शराब बरामद; आरोपी फरार

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए ईश्वर नगर में एक घर पर छापेमारी की। गुरुवार को की गई इस रेड के दौरान विभाग की टीम ने लाडी नामक व्यक्ति के घर से अंग्रेजी शराब की 111 बोतलें बरामद की हैं।

छापेमारी के समय आरोपी घर से फरार मिला, जबकि उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है। एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह के अनुसार, विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ईश्वर नगर में कार्रवाई की। इस दौरान घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की कुल 111 बोतलें बरामद हुईं।

इन ब्रांड की शराब हुई बरामद

एक्साइज विभाग द्वारा बरामद की गई शराब में शामिल हैं:

  • मैकडॉवेल नंबर वन की 59 बोतलें

  • रॉयल स्टैग की 17 बोतलें

  • ऑफिसर चॉइस की 14 बोतलें

  • पंजाब किंग की 9 बोतलें

  • सिग्नेचर की 3 बोतलें

  • आरसी की 3 बोतलें

छापेमारी के दौरान आरोपी घर से मिला फरार

एक्साइज विभाग की टीम जब लाडी के घर पहुंची तो वह मौके पर मौजूद नहीं था। उसकी पत्नी को फिलहाल राउंडअप किया गया है। शराब की बरामदगी के बाद विभाग ने भार्गव कैंप पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज करने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

एक्साइज इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि लाडी के खिलाफ पहले भी अंग्रेजी शराब की तस्करी से संबंधित कई मामले और एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में बरामद शराब की बोतलों पर लगे स्कैनर और होलोग्राम मिटाए होने के पहलू की भी जांच की जाएगी। इस संबंध में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

फिलहाल एक्साइज विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। फरार आरोपी की तलाश और शराब के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।