Saturday, 07 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, अवैध पेड़ों का कत्ल करने वालों को भेजा नोटिस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा के सामने और मॉडल टाउन के रेनबो रोड पर निर्माणाधीन इमारत में कथित रूप से पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation) ने संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Municipal Corporation) के अधिकारियों के अनुसार, ये नोटिस व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया, जबकि रेनबो रोड स्थित निर्माण स्थल पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यह कार्रवाई शहर के सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास द्वारा दोनों स्थानों पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
जुर्माना भी लगेगा
नगर निगम के (MCJ) अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर निगम अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, छंटाई या लॉपिंग के खिलाफ जीरो टोलेरेंस नीति अपनाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज करना और भारी जुर्माना लगाना शामिल है।