Tuesday, 24 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में SOYA TREAT के सोया पनीर में निकला बाल, जमकर हंगामा, ग्राहक ने लगाए गंभीर आरोप
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के जोहल मार्केट में स्थित सोया ट्रीट (Soya Treat) शॉप उस समय विवादों में घिर गई, जब एक ग्राहक ने वहां से खरीदे गए सोया पनीर में बाल मिलने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद बाजार में काफी देर तक हंगामा होता रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, जालंधर
(Jalandhar)
के जोहल मार्केट (Johal Market) में सोया ट्रीट दुकान पर वनी नाम का एक स्थानीय ग्राहक दुकान से सोया पनीर खरीदकर अपने घर ले गया। ग्राहक का कहना है कि जैसे ही उन्होंने पनीर की पैकिंग खोली, उन्हें पनीर के टुकड़ों के बीच एक बाल फंसा हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य को देखकर वह हैरान रह गए और तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए दुकान पर पहुंचे।