ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 January 2026

Jalandhar News: जालंधर के तेजतर्रार AAP नेता काकू अहलुवालिया बने पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड के अध्यक्ष

Jalandhar News: जालंधर के तेजतर्रार AAP नेता काकू अहलुवालिया बने पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड के अध्यक्ष
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेहनती, जुझारू और तेज तर्रार वरिष्ठ AAP नेता काकू आहलूवालिया को पंजाब सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। काकू आहलूवालिया ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, नितिन कोहली और मुख्यमंत्री के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी राज बीर सिंह घुम्मण का आभार जताते हुए नेतृत्व के भरोसे के लिए धन्यवाद किया। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक फैसला लेते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) को पंजाब खादी एवं ग्राम विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य में खादी, ग्राम उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। [caption id="attachment_83028" align="aligncenter" width="1200"] Kaku Ahluwalia Jalandhar Kaku Ahluwalia Jalandhar[/caption]

पार्टी का धन्यवाद

जालंधर (Jalandhar) के तेज तर्रार नेता काकू अहलुवालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी और सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खादी और ग्राम उद्योग से जुड़े कारीगरों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण युवाओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नितिन कोहली ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि काकू अहलुवालिया की नियुक्ति सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अहलुवालिया जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं और खादी व ग्राम उद्योगों से जुड़े कारीगरों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। [caption id="attachment_88512" align="aligncenter" width="1200"] Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]

काकू को बधाई

नितिन कोहली ने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में खादी क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी, कारीगरों को बेहतर सुविधाएं और सम्मान मिलेगा तथा ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने हाल ही में विभिन्न बोर्डों और निगमों में नियुक्त किए गए अन्य सभी पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उनसे पंजाब के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की। आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य खादी एवं ग्राम उद्योगों को केवल परंपरा तक सीमित न रखते हुए उन्हें रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनाना है। गगनदीप सिंह (काकू अहलुवालिया) की नियुक्ति को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।