ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 July 2025

Punjab News: पंजाब कांग्रेस में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नेता की डकैती केस में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस (Congress) ने डकैती केस में गिरफ्तार किए गए नेता को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कर्ऱवाई पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने की है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी (Avtar Singh Henry) हैं। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पंजाब (Punjab) कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अवतार सिंह हैनरी ने बड़ी कार्ऱवाई की है। उन्होंने डकैती केस में गिरफ्तार हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसकी शिकायत हलका इंचार्ज ने की थी। [caption id="attachment_77178" align="aligncenter" width="1200"] R- Committee chairman and former Punjab cabinet minister Avtar Henry. R- Committee chairman and former Punjab cabinet minister Avtar Henry.[/caption]

हलका इंचार्ज की शिकायत

जानकारी के मुताबिक करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व पुलिस अधिकारी राजिंदर सिंह ने 4 जुलाई को कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि ब्लाक प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। इस शिकायत पर समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने गंभीरता दिखाते हुए जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

पार्टी से निष्कासित कर दिया

अवतार हैनरी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को संरक्षण नहीं देती, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हों या जिनकी गतिविधियां समाज और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हों। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के तहत जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया गया है।