ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 September 2026

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी से 10 लाख रुपए की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी से 10 लाख रुपए की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: महानगर जालंधर में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। अड्डा होशियारपुर स्थित मशहूर भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक के साथ केसर पेट्रोल पंप के पास कथित तौर पर 10 लाख रुपये की लूट हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, भाटिया इलेक्ट्रॉनिक्स के गुनीत पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई सरण पाल सिंह दुकान से घर के लिए निकले थे।

PNB चौक की रेड लाइट पर निकली गाड़ी की हवा

बताया जा रहा है कि रास्ते में PNB चौक की रेड लाइट पर उनकी गाड़ी के टायर की हवा निकल गई। इसके बाद वह टायर पंक्चर लगवाने के लिए केसर पेट्रोल पंप के पास रुके।

पंक्चर लगाने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि गाड़ी के टायर का पूरा प्रेशर खत्म हो चुका है। इस पर सरण पाल सिंह ड्राइविंग सीट से उतरकर गाड़ी के पीछे टायर देखने के लिए चले गए।

सीट पर रखा बैग लेकर फरार हुआ युवक

इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर गाड़ी की सीट पर रखा बैग उठाकर फरार हो गया। गुनीत पाल सिंह के अनुसार, बैग में 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने की मदद, पुलिस को दी CCTV फुटेज

वारदात के तुरंत बाद केसर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सरण पाल सिंह की मदद की। पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा घटना से संबंधित CCTV फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवा दी गई है।

पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।