ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 January 2026

Jalandhar Kidney Racket: जालंधर के किडनी केस में डॉ. राजेश अग्रवाल और डॉ. संजय मित्तल कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 15 को

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Kidney Racket Case News Update: पंजाब के जालंधर में चर्चित किडनी कांड के हाई-प्रोफाइल मामले STATE OF PUNJAB VS JUNAID AHMED KHAN etc. की आज 9 जनवरी को माननीय जज राम पाल की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस में सर्वोदय अस्पताल के डॉ राजेश अग्रवाल और डॉक्टर संजय मित्तल पेश हुए। जबकि दूसरी तरफ एक अन्य केस में उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आज भी कुछ नहीं कर सकी। जालंधर (Jalandhar) की कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों डाक्टरों और अन्य आरोपियों की तरफ से वकील पेश हुए और दलील रखी। जिससे इस केस की सुनवाई अब 15 जनवरी को होगी। उधर, यह चर्चा थी कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बनती कार्रवाई हो सकती है। लेकिन जब नायब कोर्ट सतपाल से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उनको ऐसे किसी भी कोर्ट निर्देशों के बारे नहीं पता। उन्होंने अहलमद से जब कन्फर्म किया तो पता चला कि कोर्ट ने ऐसे निर्देश ज़रूर दिए थे। [caption id="attachment_99094" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Kidney Racket Case Jalandhar Kidney Racket Case[/caption]

पुलिस एक्शन ले सकती है

हालांकि बाद में नायब कोर्ट ने बताया कि अगली बार की तारीख़ बारे सम्बंधित पुलिस थाना को बता दिया गया है। जिनका कहना था कि इन्वेस्टीगेशन चल रही है, इसलिए वो इन आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर सकते। मालूम हो अब इस केस की सुनवाई 15 जनवरी को होगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अगली सुनवाई पर पुलिस कोई एक्शन लेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

अब अगर सारे मामले को ध्यान से देखा जाये तो पता चलता है कि हाल ही में पुलिस ने उक्त दोनों डॉक्टरों राजेश अग्रवाल और डॉक्टर संजय मित्तल पर अपने पार्टनर्स डॉक्टरों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने और डॉक्यूमेंट में हेर फेर कर सर्वोदय अस्पताल को घाटे में दिखाने के संगीन आरोपों के तहत केस नंबर 233 दर्ज कर रखा है। इसमें दोनों डॉक्टर, नोएडा के एक सीए संदीप सहित कई लोगों के नाम हैं। इसी केस में अरेस्ट बाकी है। [caption id="attachment_99047" align="aligncenter" width="1200"] Kidney Racket Jalandhar Kidney Racket Jalandhar[/caption]

पुलिस बोली - SIT जांच चल रही है

इससे पहले उक्त ठगी वाले मामले में पुलिस यही कहती आ रही थी कि इन्वेस्टीगेशन चल रही है। उन्हें नहीं पता कि उक्त आरोपी और इस मामले में शामिल अन्य डॉक्टर कहां हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में SIT गठित की गई है। सूत्र बता रहे हैं इस हाई प्रोफाइल मामले में फिलहाल पुलिस खुद को किनारे किए हुए है।