Thursday, 09 April 2026
पंजाब
Jalandhar Kidney Racket: किडनी कांड में नया मोड़, लाइसेंस रद्द होने के बाद बहाली पर घिरी सरकार
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Kidney Racket: जालंधर शहर में बहुचर्चित किडनी रैकेट 2015 एक बार फिर नए घटनाक्रमों के चलते सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में सर्वोदय अस्पताल (Sarvodya Hospital) से जुड़े डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉ संजय मित्तल समेत अन्य डॉक्टरों और प्रबंधकों पर बिना सरकारी मंजूरी के अवैध रूप से सात किडनी ट्रांसप्लांट करने के आरोप हैं। मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है और अब इसमें तेजी आने के संकेत मिले हैं।
हाल ही में 6 अप्रैल 2026 को जज रामपाल की अदालत में
जालंधर (Jalandhar)
के इस केस की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से पेश हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक (APP) ने अदालत को बताया कि उन्होंने पहले ही ‘विटनेस विंडो’ दोबारा खोलने के लिए आवेदन दिया हुआ है, जिस पर अभी निर्णय लंबित है। इस आवेदन पर अगली सुनवाई 14 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है। APP ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि यह मामला पहले ही काफी लंबा खिंच चुका है, इसलिए आगे की तारीखें नजदीकी रखी जाएं ताकि जल्द सुनवाई पूरी हो सके।
[caption id="attachment_99871" align="aligncenter" width="1200"]
Medical Fraud Case in Jalandhar[/caption]
Medical Fraud Case in Jalandhar[/caption]