ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 30 June 2026

Jalandhar News: जालंधर में अकाली दल और भाजपा को लगा बड़ा झटका, कई नेता AAP में हुए शामिल

जालंधर में अकाली दल और भाजपा के कई नेता AAP में शामिल
जालंधर में अकाली दल और भाजपा के कई नेता AAP में शामिल
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कई दिग्गज नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ओएसडी राजबीर घुम्मण ने किया स्वागत

सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं का दावा है कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाज़ी और जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके थे, जिसके चलते उन्होंने जनहित में यह बड़ा फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

'आप' का दामन थामने वाले प्रमुख चेहरों में शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान (कैंट) व सरपंच लवप्रीत सिंह, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन व पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, जिला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, और शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी तथा अमरजीत भी अपने समर्थकों के साथ 'आप' में शामिल हो गए।